भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ाक-दर-ख़ाक ही मिलते देखे / ज़ाहिद अबरोल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ाक दर ख़ाक ही मिलते देखे
मेरी आंखों ने जो सपने देखे

बेहुनर<ref>कला हीन</ref>जाल में फंसते देखे
बाहुनर<ref>कलाकार</ref>उससे निकलते देखे

जुर्म, सच्चाई, दलीलें, इंसाफ़
सब कचहरी ही में बिकते देखे

जम गया दिल में जो ग़म तह-दर-तह
अश्क पत्थर में बदलते देखे

चारःगर<ref>चिकित्सक</ref>डूब गये चिन्ता में
जब मिरे जिस्म के ख़ाके<ref>रूपरेखा,ढांचे</ref> देखे

अब के देखा जो तुम्हें देर के बा'द
सिल चुके ज़ख़्म भी खुलते देखे

हम समुंदर को भी छान आये हैं
उसमें नदियों के भी लेखे देखे

पारसाई<ref>संयम</ref>को भुला कर “ज़ाहिद”
ख़ुदपरस्ती<ref>आत्मपूजा</ref>के भी जल्वे देखे

शब्दार्थ
<references/>