भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गरम महीना जून का / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गरम हवाएँ, धरती-अंबर,
गरम महीना जून का!

ऐसी गरमी, इतनी गरमी
हाय-हाय है कितनी गरमी,
गरमी-गरमी, गरमी-गरमी
सख्त महीना, जरा न नरमी।

ऐसा मौसम, रोना छूटा
सचमुच अफलातून का!

तबीयत कितनी झल्लाई सी
कैसी यह आफत आई सी,
झुलसे सपने, झुलसा तन-मन
झुलस गया है अपना बचपन।

पापा, जल्दी चलो, बुलाता
मौसम देहरादून का!