भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गवना न करा। / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गवना न करा।
खाली पैरों रास्ता न चला।

कंकरीली राहें न कटेंगी,
बेपर की बातें न पटेंगी,
काली मेघनियाँ न फटेंगी,
ऐसे ऐसे तू डग न भरा।

कुछ भी न बता तू रहा पता,
सपने-सपने दे रहा घता,
जो पूरा-पूरा माल-मता,
मुरझा न जायगा बाग हरा।