भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीत गाएँ / एस. मनोज

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रेम की सरिता बहाएं
बाग वन में गीत गाएं
सुरभि सुषमा हो सुमेलित
भ्रमर सारे गुनगुनाएं
राग औ रंगीनियों की
एक नई बगिया सजाएं
कला साधक हों सभी जन
कला की फैले लताएं
आओ सब मिल एक सुर में
क्रांति पथ के गीत गाए।