भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुब्बारे वाला / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आता है गुब्बारे वाला
पें पें कर पेंपनी बजाता
गुब्बारों का पेट फुलाता
नीले पीले गुब्बारे भी
लाता गुब्बारे वाला,
आता है गुब्बारे वाला।
मुन्नू दौड़ा मैं दो लूँगा,
हरा और नारंगी लूँगा,
देता है गुब्बारे वाला,
आता है गुब्बारे वाला।