भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर जैसे / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हर प्यासे को पानी देना,
और भूखे को रोटी।
दया प्रेम ममता करुणा की,
ये ही एक कसौटी।
लूले लंगड़े अंधे और
लाचार, कई ऐसे हैं।
इनकी सेवा करो प्रेम से,
ये सब घर जैसे हैं।