भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चातक पिउ बोलो / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चातक पिउ बोलो बोलो!

झम-झम-झम पानी सुन-सुन रात बिहानी
दिग्वधु! घूँघट खोलो खोलो!

नभ खुल-खुल खिल आया भू-पट हरियाया
मन-विहग! पंख तोलो तोलो!

दिल्ली, 10 मई, 1954