भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छल / अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

टटोले गये सैकड़ों दिल।
बहुत हम ने देखा भाला।
प्यार सच्चा पाया किस में।
याँ सभी है मतलब वाला।1।

विहँस किरणों को फूलों ने।
गोद में अपनी बैठाला।
न जाना था बेचारों ने।
छिनेगी मोती की माला।2।