भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीने का हिसाब लिख रहा हूँ / 'महताब' हैदर नक़वी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीने का हिसाब लिख रहा हूं
दरिया को सराब लिख रहा हूँ
 
ये शहर है कितने सूरजो का
चेहरे पर गुलाब लिख रहा हूँ
 
आँखों के चिराग़ जल रहे हैं
यादों का निसाब लिख रहा हूँ
 
जैसे वह उतर रहा है दिल में
उल्फ़त की किताब लिख रहा हूँ