भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जो व्यक्त नहीं कर पाया हूँ / कीर्ति चौधरी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो व्यक्त नहीं कर पाया हूँ
                    वह क्या मेरे मन में नहीं है ?
जो भी सोची जा सकती है
                    पीड़ा क्या नहीं तन ने सही है ?
वहाँ करुणा की धार उपजी
                    जो नहीं मुझ तक बही है ।
मैं ने तो अरे, पा कर लेने को
                    वह बाँह ही जा गही है ।