भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ठीक समय / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ठीक समय पर जागें भैया
ठीक समय पर सो जायें
ठीक समय पर खाना खायें
ठीक समय पर पढ़ने जायें
ठीक समय पर पाठ पढ़ें तो
याद तुरन्त हम कर पायेँ
ठीक समय साथी के संग
खेल खेलने को जायें।