भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तारों की चूनर (हाइकु) / भावना कुँअर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(तारों की चूनर)
दुल्हन झील
तारों की चूनर से
घूँघट काढ़े

(बनवास)
मन उदास
जब तू नहीं पास
 है बनवास

(साथ)
चॉंदनी रात
जुगनुओं का
हाथ में हाथ

(चाँद)
सीप -से मोती
 जैसे झाँक रहा हो
 नभ में चाँद

(मृग छौना)
वो मृग छौना
बहुत ही सलोना
कुलाचें भरे