भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तालन पै ताल पै तमालन पै मालन पै(ऋतु वर्णन) / पद्माकर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तालन पै ताल पै तमालन पै मालन पै,
बृन्दावन बीथिन बहार बंसीबट पै.
कहै ‘पदमाकर’ अखंड रस मंडप पै,
मंडित उमंडी महा कालिंदी के तट पै.
छिति पर छान पर छाजत छतान पर,
ललित लतान पर लाडिली के लट पै.
आई भली छाई यह सरद-जुन्हाई, जिहि ,
पाई छबि आजु ही कन्हाई के मुकुट पै.