भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम्हें प्रेम करने से पहले / पाब्लो नेरूदा / विनीत मोहन औदिच्य

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सॉनेट — 25

तुम्हें प्रेम करने से पहले, ओ प्रिया, कुछ भी नहीं था मेरा अपना :
मैं वस्तुओं के मध्य सड़कों पर रहा भटकता :
किसी का नहीं था महत्त्व, न ही था उनका कोई नाम :
वायु से निर्मित था जगत, जो रहा प्रतीक्षारत ।

जानता था मैं, राख से भरी कोठरियों को,
उन सुरंगों को जिनमें चन्द्रमा करता था वास,
अपरिष्कृत गोदामों को, जो गरज़ते हुए कह रहे थे दूर हो जाने को,
उन प्रश्नों को, जिनका आग्रह निहित है रेत में ।

प्रत्येक वस्तु थी शून्य, मृत व मौन
गिरा हुआ, त्यागा गया और नष्ट हुआ :
अकल्पनीय रूप से विचित्र यह सभी

किसी अन्य का था इन पर स्वामित्व, या किसी का नहीं :
तुम्हारी सुन्दरता ने मेरी दरिद्रता को
जब तक पतझड़ को भर नहीं दिया प्रचुर उपहारों से ।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : विनीत मोहन औदिच्य

लीजिए, अब इस रचना का अँग्रेज़ी अनुवाद पढ़िए
          Pablo Neruda
           Sonnet XXV

Before I loved you, love, nothing was my own:
I wavered through the streets, among Objects:
Nothing mattered or had a name:
The world was made of air, which waited.

I knew rooms full of ashes,
Tunnels where the moon lived,
Rough warehouses that growled 'get lost',
Questions that insisted in the sand.

Everything was empty, dead, mute,
Fallen abandoned, and decayed:
Inconceivably alien, it all

Belonged to someone else - to no one:
Till your beauty and your poverty
Filled the autumn plentiful with gifts.

Translate from spanish by

लीजिए, अब इस रचना को मूल स्पानी भाषा में पढ़िए
             Neruda, Pablo
               Soneto XXV

Antes de amarte, amor, nada era mío:
vacilé por las calles y las cosas:
nada contaba ni tenía nombre:
el mundo era del aire que esperaba.

Yo conocí salones cenicientos,
túneles habitados por la luna,
hangares crueles que se despedían,
preguntas que insistían en la arena.

Todo estaba vacío, muerto y mudo,
caído, abandonado y decaído,
todo era inalienablemente ajeno,

todo era de los otros y de nadie,
hasta que tu belleza y tu pobreza
llenaron el otoño de regalos.