भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दरसन दीजै राम दरसन दीजै / रैदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

।। राग केदारा।।
  
दरसन दीजै राम दरसन दीजै।
दरसन दीजै हो बिलंब न कीजै।। टेक।।
दरसन तोरा जीवनि मोरा, बिन दरसन का जीवै हो चकोरा।।१।।
माधौ सतगुर सब जग चेला, इब कै बिछुरै मिलन दुहेला।।२।।
तन धन जोबन झूठी आसा, सति सति भाखै जन रैदासा।।३।।