भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दादी की ढोलक / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह ढोलक है दादी की।
दादी की परदादी की।
दोनों इसे बजातीं थीं।
मिलकर गाने गातीं थीं।
हम भी इसे बजाते हैं।
गाते हैं मस्ताते हैं।
दादी को परदादी को,
झुककर शीश नवाते हैं।