भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देंगे हम जान इस तिरंगे पर / अभिषेक कुमार अम्बर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देंगे हम जान इस तिरंगे पर,
अपना ईमान इस तिरंगे पर।

 मेरे तो खून का है हर कतरा,
आज कुरबान इस तिरंगे पर।

राम रहमान और गुरुनानक,
सबका सम्मान इस तिरंगे पर।

हमको विश्वास सबसे बढ़ कर है,
देश की आन इस तिरंगे पर।

मेरा बस एक ख्वाब है अम्बर,
होऊं कुरबान इस तिरंगे पर।