भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धारावाहिक 5 / वाणी वंदना / चेतन दुबे 'अनिल'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(हिन्दी कविता का इतिहास)

भूषण की लेखनी ने बावन लिखा के छन्द,
औरंग का रंग रण - रंग में मिला दिया।
उधर बिहारी जी के काव्य में बिहार कर,
विरहणियों ने निज दुख ही भुला दिया।
देव, मतिराम, पद्माकर औ घनानंद ,
कवियों ने काव्य की कला को ही जिला दिया।
कवि रतनाकर ने उद्धव शतक लिख,
उद्धव का ज्ञान चार छन्द में गला दिया।