भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नन्ही चिड़िया / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नन्ही चिड़िया क्या कहती है?
'जागो तुम' कहती रहती है।

नन्ही चिड़िया क्या गाती है?
'हुआ सवेरा' यह गाती है।

नन्ही चिड़िया कहाँ फुदकती?
डाल-डाल पर अहा फुदकती।

नन्ही चिड़िया क्या सिखालती है?
'उड़ते जाओ' यही सिखाती।

नन्ही चिड़िया क्या खाती है?
यह कुछ दाने ही खाती है।

नन्ही चिड़िया कब सोती है?
साँझ ढले ही यह सोती है।

नन्ही चिड़िया किसको प्यारी?
हम सब बच्चों को यह प्यारी।