भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निकले तमाम ख़्वाब / पुरुषोत्तम प्रतीक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निकले तमाम ख़्वाब
सूखे हुए गुलाब

जीवन मिला अनमोल
करते रहो हिसाब

पानी भरे उछाल
उलटे सभी नक़ाब

पहुँचा जहाँ फ़कीर
पहुँचा वहीं नवाब

आना रहा सवाल
जाना हुआ जवाब