भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

न बुझी आग की गाँठ / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

न बुझी
          आग की गाँठ है
          सूरज :
हरेक को दे रहा रोशनी — 
हरेक के लिए जल रहा — 
ढल रहा — 
रोज़ सुबह निकल रहा — 
देश और काल को बदल रहा

02 अप्रैल 1968