भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पंजाब-1 / उदय प्रकाश

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितनी नदियाँ हैं अब
पंजाब में?
कितना और कितनी बार बँटवारा
हो चुका है पंजाब का?

कितने मंदिर और कितने गुरुद्वारे हैं
पंजाब में?

कुल मिलाकर कितने यूनियन कार्बाइड हैं
पंजाब में?
बताओ प्रार्थना करते लोगों के फेफड़ों में
कितना मिथाइल आइसो सायनेट है?

बताओ
पंजाब में
कितने भोपाल हैं?

ये सारे प्रश्न
अब अनिवार्य हैं।