भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पद / 4 / बाघेली विष्णुप्रसाद कुवँरि

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वृन्दावन-पावस छायो।
चहूँ दिसि कारे अम्बर छाये नीलमणी प्रिय मुख छायो॥
कोयल कूक सुमन कोमल के कालिंदि कूल सुहायो।
विष्णु कुँवरि जग श्याम रँग छायो श्यामहि सिंधु समायो॥