भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

परम कृपाल श्री वल्लभ नंदन / कृष्णदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

परम कृपाल श्री वल्लभ नंदन करत कृपा निज हाथ दे माथे ।
जे जन शरण आय अनुसरही गहे सोंपत श्री गोवर्धननाथ ॥१॥
परम उदार चतुर चिंतामणि राखत भवधारा बह्यो जाते ।
भजि कृष्णदास काज सब सरही जो जाने श्री विट्ठलनाथे ॥२॥