भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पाल / मिख़अईल लेरमन्तफ़ / मदनलाल मधु

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सागर के उस नीले, नील कुहासे में
श्वेत पाल एकाकी झ्लक दिखाता है !...
दूर दिशा से आकर वह क्या खोज रहा?
क्या कुछ अपने पीछे छोड़े आता है?...

झुकता है मस्तूल, कि चरमर करता है
लहरें उठतीं, पवन झकोरे खाता है...
अरे ! नहीं है उसको सुख की खोज तनिक
और न सुख से दूर भागता जाता है !

हलकी नीलीधारा है उसके नीचे,
उसके ऊपर सूरज स्वर्ण लुटाता है...
वह विद्रोही, तूफ़ानों का दीवाना,
तूफ़ानों में चैन कौन, कब पाता है !

मूल रूसी से अनुवाद : मदनलाल मधु

और अब यह कविता मूल रूसी भाषा में पढ़ें
           Михаил Лермонтов
                   Парус

Белеет парус одинокой
В тумане моря голубом!..
Что ищет он в стране далекой?
Что кинул он в краю родном?...
Играют волны — ветер свищет,
И мачта гнется и скрыпит...
Увы! Он счастия не ищет
И не от счастия бежит!
Под ним струя светлей лазури,
Над ним луч солнца золотой...
А он, мятежный, просит бури,
Как будто в бурях есть покой!