भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पूजा / ऋषभ देव शर्मा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


पूज पाया जो नहीं इंसान को!
पूज पायेगा कहाँ भगवान् को??
 
 
दूसरों का हक़ दबाना चाहते
पूजते हैं लोग वे शैतान को!!
 
 
पूज्य हैं सबसे प्रथम माता-पिता,
सीखना यह चाहिए संतान को!!


देश में राजा भले पुजते रहें,
पूजती दुनिया मगर विद्वान् को!!