भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यार प्यार और प्यार / मुकेश कुमार सिन्हा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

न आसमान को मुट्ठी में,
कैद करने की थी ख्वाइश,
और न, चाँद-तारे तोड़ने की चाहत!
कोशिश थी तो बस,
इतना तो पता चले की,
क्या है?
अपने अहसास की ताकत!!
 
इतना था अरमान!
की गुमनामी की अँधेरे मैं,
प्यार के सागर मैं,
ढूँढूँ अपनी पहचान!!
इसी सोच के साथ,
मैंने निहारा आसमान!!!
 
खोला मन को द्वार!
ताकि कुछ लिख पाऊँ,
आखिर क्या है?
ढाई आखर प्यार!
पर बिखर जाते हैं,
कभी शब्द तो कभी,
मन को पतवार
रह जाती है,
कलम की मुट्ठी खाली हरबार!!
 
फिर आया याद,
खुला मन को द्वार!
कि किया नहीं जाता प्यार
सिर्फ जिया जाता है प्यार
किसी के नाम के साथ,
किसी के नाम के खातिर
प्यार, प्यार और प्यार!!