भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम का वर्णन / मेटिन जेन्गिज़ / मणि मोहन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाने कितनी जहाज़ों को मैंने इस जगह डूबते देखा है
मुसाफ़िर भूल गए अपने समन्दर
और मछलियों से होड़ करते मछुआरे
कितनी यंत्रणाएँ , कितने दुखों के साथ
बदक़िस्मत लोग यहाँ जीते हैं
रक्तपिपासु भूख और प्यास के बीच
थकन से चूर पर किसी बच्चे की तरह ख़ुश ।

मैंने ऐसे दौर देखे हैं
जो रोक देते हैं इच्छाएँ
दौर जो बदल देते हैं ज़िन्दगी बिना ब्रेक वाली गाड़ी में
मैंने कहानियाँ सुनी हैं जिनकी हवाएंँ घण्टियों के ख़िलाफ़ झुकी रहीं
मैं कभी नहीं भूल सकता जैसे कोई संक्रामक बीमारी
और कष्टप्रद जैसे आसानी से सुना दिया जाने वाला युद्ध ।

परन्तु मैंने नही देखा इन ज़मीनों पर
प्रेम जैसा कुछ
सड़कों पर फेंक दिए गए हैं लोग
नंगे पाँव
रेंगते, लंगड़ाते ।

मूल अँग्रेज़ी से अनुवाद : मणि मोहन

लीजिए, अब यही कविता मूल तुर्की भाषा में पढ़िए
            Metin Cengiz
              Aşka tanım

Nice gemiler gördüm bu topraklarda batıp çıkan,
Nice yolcular gördüm denizini kaybetmiş,
Nice balıkçılar gördüm balıklarla yarışan,
Nice kederi ve acıyı oğul gibi büyüttüğünü gördüm,
Kanıyla emzirdiğini açlığı ve susuzluğu,
Yorgun ve mutlu, çocuk gibiBahtsızların.

Büyüler gördüm hevesten arzudan eder,
Büyüler hayatı frensiz arabaya çeviren.
Öyküler dinledim rüzgâra dayamış çanını,
Unutamam bir daha, salgın hastalığa benzer.

Belalı da dile kolay gelen savaşlar gibi.
Ama aşk gibisini görmedim bu topraklarda,
Düşürür de insanı yalınayak yollara,
Elden ayaktan eder.