भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फिर भी तू इंतज़ार कर शायद / फ़राज़

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


फिर उसी राहगुज़र <ref>मार्ग</ref>पर शायद<ref>कदाचित</ref>
हम कभी मिल सकें मगर शायद

जिनके हम मुंतज़िर<ref>प्रतीक्षारत</ref>रहे उनको
मिल गए और हमसफ़र<ref>सह-यात्री</ref>शायद

जान पहचान से भी क्या होगा
फिर भी ऐ दोस्त ग़ौर<ref>मनन</ref>कर ! शायद

अजनबीयत<ref>पराएपन</ref>की धुंध छँट जाए
चमक उठ्ठे तिरी नज़र शायद

ज़िन्दगी भर लहू रुलाएगी
यादे-याराने -बेख़बर<ref>बेख़बर मित्रों की याद</ref>शायद

जो भी बिछड़े वो कब मिले हैं ‘फ़राज़’
फिर भी तू इंतज़ार कर शायद

शब्दार्थ
<references/>