भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बादल क्या है / राजेश जोशी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बादल क्या ऊँट है
नीले रेगिस्तान में
जिसके पेट में पानी हिलता है!

बादल क्या हाथी है
जो सूंड में भरकर नदी
पानी इधर-उधर उड़ाता है !

बादल क्या है

आख़िर उसके आते ही
मेरा मन इतना ख़ुश क्यों
हो जाता है
क्या मेरे अन्दर के पानी
और उसके अन्दर के पानी में
कोई नाता है!

बादल क्या है

बादल कुआ तितली है
जो समुद्र का पराग-केसर
चुरा कर ले जाता है
और सारी धरती पर खिलाता है
पानी के फूल!

बादल क्या है !