भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोर - 1 / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाचो नाचो-नाचो मोर
कॐ कॐ का कर शोर
सतरंगे ये पंख उठाओ
छाते-सा उनको फैलाओ
घूमो घूमो-घूमो मोर
नाचो नाचो वन के मोर
पैरो में घुंघरू पहना दूँ
छनन छनन आवाज उठा दूँ
थिरको थिरको-थिरको मोर
लो छायी अब घटा सुहानी
रिमझिम कर बरसेगा पानी
भीग भीग कर नाचो मोर