भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यजमान कंजूस / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बरफी ठूंस-ठूंस कर खाई।
सात बार रबड़ी मंगवाई।
एक भगोना पिया रायता।
बीस पुड़ी का लिया जयका।
चार भटों का भरता खाया।
दो पत्तल चांवल मंगवाया।
जल पीने पर आई डकार।
छुआ पेट को बारंबार।
बोले नहीं पिलाया जूस।
यह यजमान बहुत कंजूस