भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रथ चढि चलत जसोदा अंगना / रसिक दास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रथ चढि चलत जसोदा अंगना।
विविध सिंगार सकल अंग सोभित मोहत कोटि अनंगा॥१॥
बालक लीला भाव जनावत किलक हँसत नंदनंदन।
गरें बिराजत हार कुसुमन के चर्चित चोवा चंदन ॥२॥
अपने अपने गृह पधरावत सब मिलि ब्रजजुबतीजन।
हर्षित अति अरपत सब सर्वसु वारत हैं तन मन धन॥३॥
सब ब्रज दै सुख आवत घर कों करत आरती ततछन।
रसिकदास हरि की यह लीला बसौ हमारे ही मन॥४॥