भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राग में शब्द / पुष्पिता

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रेम में
साँस की लय में रचे हुए शब्द
घुल जाते हैं - अपनी लय में
जैसे - राग में शब्द
        शब्द में राग।

प्रेम की
सार्वभौमिक गूँज - अनुगूँज में
विस्मृत हो जाता है - स्व और सर्वस्व
शेष रहता है - प्रेम
                 और...सिर्फ - प्रेम प्रेम प्रेम
जैसे
     समुद्र में समुद्र
     धरती में धरती
     सूरज में सूरज
     चाँद में चाँद
     और तृषा में तृप्ति
     प्यास में जल
     जीवन में - जीवन की तरह