भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विदेशिनी-7 / कुमार अनुपम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी पसन्द का एक मतलब है
तुम्हारी पसन्द का एक मतलब है

अपनी पसन्द की हिफ़ाज़त के लिए
विदेशिनी,
हमें उनकी पसन्द का मतलब जानना
                               बहुत ज़रूरी है ।