भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वो जलती दुपहरी वो ठिकाना क्या था / रमेश तन्हा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
वो जलती दुपहरी वो ठिकाना क्या था
पोखर ही में वो सब का नहाना क्या था
छतनार की छाया में वो सब का मिलना
वो गांव का, बचपन का ज़माना क्या था।