भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया आप का / अजय अज्ञात

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया आप का
हम पे रहमो करम जो हुआ आपका

आ दरे फैज पर ये तजुर्बा हुआ
आप उस के हुए जो हुआ आप का

आप की रहनुमाई में बढ़ते रहें
हर कदम पर मिले मश्विरा आप का

नूर भरते रहो लेखनी में मेरी
हाथ सर पर रहे मुस्तफा आप का

बेसहारा हैं जो भी भटकते यहाँ
उन सभी को मिले आसरा आप का