भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शेर / सुनीता जैन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जितने-जितने हाथ मिले,
मिली न उतनी
झोली,

चौपाए या
दोपाए-
जब संग चले तो
चली दहाड़ के
टोली:

शेरों के मुँह
किसने धोए,
किसने हाँकी,
बोली!