भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सबसे अच्छी मित्र किताबें / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सबसे अच्छी मित्र किताबें।
सच्चा जीवन चित्र किताबें।

काल समय का होतीं दर्पण‌,
यत्र तत्र सर्वत्र किताबें।

स्वांस स्वांस को करतीं सुरभित‌,
म‌ह‌कें जैसे इत्र किताबें।

युगों युगों की क‌त‌र‌न‌ बांचें,
ब‌न‌ती‍ र‌ह‌तीं प‌त्र किताबें।

संजो संजो क‌र‌ र‌ख‌तीं म‌न‌ में,
लंबे लंबे स‌त्र किताबें।

स‌दा ग्यान‌ को निसृत‌ क‌र‌तीं,
जीव‌न‌ का प‌रिप‌त्र किताबें।

मालिक‌ मुखिया र‌क्ष‌क‌ भी हैं,
जैसे सिर‌ प‌र‌ छ‌त्र किताबें।