भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सागर और गिरगिट / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सागर भी रंग बदलता है, गिरगिट भी रंग बदलता है।
सागर को पूजा मिलती है, गिरगिट कुत्सा पर पलता है।
सागर है बली : बिचारा गिरगिट भूमि चूमता चलता है।
या यह : गिरगिट का जीवनमय होना ही हम मनुजों को खलता है?

नैपोली-पोर्ट सईद (जहाज में), 1 फरवरी, 1956