भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुंदर भारत देश / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितना सुन्दर भारत देश
सबसे न्यारा भारत देश
फूल सुगन्ध भरे हैं इसके
डाल डाल पर खिलते
तितली भौरे घूमघूम कर
परिक्रमा-सी करते
इनका है बहुरंगा वेष
सबसे प्यारा भारत देश
कलकल करती बहती रहती
नदियाँ सींच रही इसको
छ: ऋतुएँ करती हैं फेरा
नव जीवन देतीं इसको
ऐसा और न कोई देश
सबसे न्यारा भारत देश