भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूरज उगाया जाता / शमशेर बहादुर सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूरज
उगाया जाता
फूलों में:

यदि हम
एक साथ
हँस पड़ते।

चाँद
आँगन बनता:

आँखों में रासभूमि यदि -
सौर मंडल की मिलती।

सार हम होते
काव्‍य के
अनुपम भूत-भविष्‍य के:
यदि हम
वर्तमान
में
एक साथ
हँसते रोते गाते
 
एक साथ! एक साथ! एक साथ!