भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमको रोको न कोई पीने से / ज़ाहिद अबरोल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


हमको रोको न कोई पीने से
दर्द सा उठ रहा है सीने से

हम पियें और हम को होश न हो
होश आता है हम को पीने से

ज़िन्दगी मौत से भी बदतर<ref>अधिक बुरी</ref> है
बाज़ आए<ref>तौबा करना</ref> हम ऐसे जीने से

आपका हुस्न इक क़ियामत<ref>महाप्रलय</ref> है
पूछिये जा कर आबगीने<ref>दर्पण</ref> से

सौ ग़मों का इलाज होता है
एक जाम-ए-शराब पीने से

लाख तूफ़ान-ए-ग़म भी हार गए
क़ल्ब<ref>दिल</ref> -ए-“ज़ाहिद” के इक सफ़ीने<ref>जहाज़</ref> से

शब्दार्थ
<references/>