भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमारा देश / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भारत देश हमारा है
सब देशों से न्यारा है
ऊँचा खड़ा हिमालय देखो
गौरव से सीना ताने
झरने झरते नदियाँ बहती
गाती हैं कलकल गाने
बहती पावन धारा है
भारत देश हमारा है
बार बार लहरों से आकर
पग धोता रहता है सागर
जन गण मन अधिनायक गाता
राष्ट्र गान दुहरा-दुहरा कर
शत्रु सदा ही हारा है
भारत देश हमारा है।