भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम प्याले थे प्रीत सुधा रस भरे / कुमार अनिल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


हम प्याले थे प्रीत सुधा रस भरे,
              क्यों जाने ज़हर का जाम हुए ।
आगाज़ में उषा बन के उगे,
              अंजाम में ढलती शाम हुए ।
एक प्यार के सौदे की बात ही क्या,
              हर काम में हम नाकाम हुए ।
हमें नाम भी अपना न याद रहा,
               इतना जग में बदनाम हुए ।