भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम फिर से आएंगे / एस. मनोज

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम आएंगे फिर से
इस जनम मे
सजाते रहे पृथ्वी
और अब
अगले जनम की तैयारी।
फिर सजाने आएंगे
लेकिन उससे पहले
जो दूसरे इस काम में लगे हैं
उनके लिए खाद बन जाएंगे
बीज फिर से निकल आएंगे
और अपने दम पर
इस बसुधा को महकाएँगे।