भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हवा / पुष्पिता

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हवाओं में
होती है आवाज़
अपने समय को जगाने की।

चुप रहने वालों के खिलाफ़
बवंडर उठाने की।

हवाएँ
चुपचाप ही
आँधी बन जाती हैं।

हवाएँ
बिना शोर के
तूफ़ान ले आती हैं।

हवाएँ
हमेशा पैदा करती हैं आवाज़
प्रकृति के पर्यावरण को
हवाएँ पोंछती हैं
अपनी अलौकिक हथेली से।

हवाएँ गूँजती हैं धरती में
जैसे देह में साँस।