भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेघ बूँद / पुष्पिता

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:16, 16 जनवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> नदी ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नदी के
द्वीप वक्ष पर
लहरें लिख जाती हैं
नदी की हृदयाकाँक्षा
जैसे मैं

सागर के
रेतीले तट पर
भँवरें लिख जाती हैं
सागर के स्वप्न भँवर
जैसे तुम

पृथ्वी के
सूने वक्ष पर
कभी ओस
कभी मेघ बूँद
लिख जाती है
तृषा-तृप्ति की
अनुपम गाथा
जैसे मैं।