भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खूब रसीले जामुन / विनोदचंद्र पांडेय 'विनोद'

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:44, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोदचंद्र पांडेय 'विनोद' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये जामुन काले-काले हैं!
जब बादल जल बरसाते हैं,
ये पेड़ों पर पक जाते हैं,
भौंरों-सा रूप दिखाते हैं,
करते सबको मतवाले हैं!

होते सब खूब रसीले हैं
बैंगनी, लाल या नीले हैं
सब के सब रंग-रंगीले हैं,
सुंदर सुकुमार निराले हैं!

देखो, डालों पर लटके हैं,
गिरते जब लगते झटके हैं,
बच्चे खाते डट-डट के हैं,
बेचते इन्हें फलवाले हैं!

मानो रस में ही पगते हैं,
सबको ही अच्छे लगते हैं,
ले भी लो बिल्कुल सस्ते हैं,
सब पर जादू-सा डाले हैं!
ये जामुन काले-काले हैं!