भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिखरते / अमित कुमार मल्ल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:23, 12 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमित कुमार मल्ल |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिखरते
फिसलते
अक्षरों को मैंने बाँधा
मुट्ठी को बंद किया
शब्दो को
पकड़ा

अर्थवत्ता दी
मायने दिए
आग सी एहसास दी

अस्मिता पाते ही
शब्द
बिगड़ने लगे
बँधे राह से हटने लगे
वे नए अर्थ से
अपने को जानने लगे